AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान कल

arln-admin by arln-admin
November 2, 2020
Reading Time: 1 min read
bihar assembly election 2nd phase on 94 seats will held tomorrow


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना,(ARLive news)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 नवंबर (मंगलवार) को 94 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण के चुनाव में पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मधुबन से सहकारिता मंत्री रंधीर सिंह, नालंदा से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, राघोपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, हसनपुर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, बांकीपुर से फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में 1463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, इनमें से 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर शामिल हैं। दूसरे चरण में दो करोड़ 85 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण के लिए 41,362 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण के चुनाव में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी हैं, जबकि दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

राजग की सीधी टक्कर विपक्षी दलों के महागठबंधन से

इस चरण में राजद के 56 तो जदयू के 43 उम्मीदवारों के अलावा भाजपा के 46, कांग्रेस के 24, सीपीआई के 4, सीपीएम के 4, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 52 तथा रालोसपा के 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चुनावी दंगल में राजग की सीधी टक्कर विपक्षी दलों के महागठबंधन से मानी जा रही है।

भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं, जबकि केंद्र में राजग की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है। इधर, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं।

Tags: #BiharAssemblyElection#BiharElection2020

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .