AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के डूबे 1.59 लाख करोड़ रुपए

arln-admin by arln-admin
October 28, 2020
Reading Time: 1 min read
share market go down fall investors are in 159 crore loss


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। यूरोप में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और अमेरिकी चुनाव को लेकर जारी चिंताओं की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 39,922 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई के 50 शेयरों वाले प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में 160 अंक की गिरावट आई है। इस गिरावट में निवेशकों के 1.59 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं।

बैंकिंग शेयरों पर आज सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बैंक निफ्टी में करीब 600 अंकों की गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी अंत में 537 अंक गिरकर 24,233 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 170 अंक गिरकर 17,048 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।

अमेरिका के चुनाव परिणाम की अस्थिरता का असर शेयर बाजार पर

एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल ने बताया कि अमेरिका में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में वहां राजनैतिक अस्थिरता की गहराती चिंताओं ने बाजार के मूड को खराब कर दिया है। क्योंकि कोई न कोई सर्वे आए दिन आ रहे हैं, कुछ में वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप पिछड़ते दिख रहे हैं। जिसके चलते बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि राहत पैकेज को चुनाव के बाद जारी किया जाएगा क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेट्स के बीच इस मामले पर बातचीत सही दिशा में नहीं पहुंच पा रही है। इसलिए भी बाजार पर दबाव बढ़ा है।

Tags: #sensex#SensexDecrease#ShareMarketDownFall

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .