AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर पुलिस ने IPL क्रिकेट सट्टा में लगाया छक्का: 4.19 करोड़ रूपए बरामद किए, 2 सटोरिए गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
October 22, 2020
Reading Time: 1 min read
jaipur police seized rs 4crore of ipl betting and arrest 2 bookie


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
क्रिकेट सटाेरियों से अब तक की सबसे बड़ी राशि बरामद
देश के क्रिकेट सट्टा किंग और दुबई से संचालित हो रहे सट्टा से निकला कनेक्शन

जयपुर,(ARLive news)। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम व कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात क्रिकेट सटाेरियों से अब तक की सबसे बड़ी राशि बरामद की है। पुलिस ने किशनपोल बाजार में दो सटाेरियों को गिरफ्तार कर 4.19 करोड़ रुपये जब्त किए। साथ ही पुलिस ने मौके से दो नोट गिनने की मशीनें और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त जयपुर आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि सीएसटी टीम व कोतवाली थाना पुलिस ने क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टे में लिप्त आरोपी 45 वर्षीय रणधीर सिंह पुत्र मंगल सिंह सोलंकी निवासी राजकोट गुजरात और 41 वर्षीय कृपाल सिंह जोधा पुत्र पूरण सिंह निवासी अजमेर को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ ही दो अन्य आरोपियों भांकरोटा निवासी 32 वर्षीय टोडरमल राठौड़ व झुंझुनूं के मुकुन्दगढ़ निवासी 27 वर्षीय ईश्वर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

jaipur police seized rs 4crore of ipl betting and arrest 2 bookie 1
दोनों आरोपियों का दुबई के सट्टा किंग से कनेक्शन

भारत में बङी मात्रा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार सरगना राकेश राजकोट द्वारा दुबई से एक वेबसाइट से संचालित किया जाता है। राजेश राजकोट और उसके साथियों द्वारा सट्टा कारोबार से अर्जित धनराशि को अवैध रूप से परिचालन व खुर्द बुर्द करने के लिए आरसी एंटरप्राइज नाम से समानांतर बैंकिंग कारोबार करने के लिए एक फर्म गठित की गई। जिसकी 321 शाखायें जयपुर, मुम्बई और गुजरात के कई शहरों में खोल रखी हैं। इसकी ब्रांच रणधीर सिंह जयपुर के किशनपोल बाजार में संचालित कर रहा था।

देवी-देवताओं के नाम पर बनाए वाट्स-एप ग्रुप में चलता था क्रिकेट सट्टा

एसीपी मेघ चंद मीणा ने बताया कि रणधीर और कृपाल से बरामद किए गए मोबाइलों की जांच में सामने आया कि दोनों बड़े स्तर के सटोरियों से जुड़े हैं। दोनों के मोबाइल में एक वेबसाइट के जरिए सट्टे की आईडी चल रही थी। देवी-देवताओं के नाम पर वाट्स-एप ग्रुप बनाए हुए हैं और इन्हीं ग्रुप में क्रिकेट सट्टे की पर्चियां और सट्टा लगाया जा रहा था। दाेनाें की वाट्सएप चैटिंग में सट्टे के हिसाब की पर्चियां भेजी हुई थींं।

आरोपी रणधीर सिंह द्वारा फाइन एक्सचेंज के नाम से खुद की अलग लाइन भी चलाई जा रही है। किशनपोल बाजार स्थित आकड़ भवन में ऑफिस बनाकर हवाले का काम करते है। मंगलवार को इनके पास बड़ी मात्र में नकदी आई थी। जिसकी सूचना कमिश्नरेट की सीएसटी टीम को लग गई थी। उक्त सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर 4.19 करोड़ रुपये जब्त कर लिए। पुलिस ने मौके से दो नोट गिनने की मशीन और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Tags: #IPLBetting#IPLBettingKingRakeshRajkot#IPLBettingRacketBust#IPLCricketBetting#IPLCricketBettingKingRakeshRajkot#JaipurPoliceBustIPLBettingRacket#JaipurPoliceSeized4croreRupeesOfIPLBetting#RakeshRajkotKingOfCricketBetting

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .