AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोगुंदा में पैंथर ने किया 4 साल की बच्ची का शिकार, उदयपुर में 7 दिन में दूसरी घटना

arln-admin by arln-admin
October 20, 2020
Reading Time: 1 min read
panther kills a 4 year old baby in gogunda udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में गोगुंदा-इसवाल के पीपड़ गांव में सोमवार शाम 6 बजे पैंथर खेत में बैठी एक 4 साल की बच्ची प्रिया को उठाकर ले गया। बच्ची की चीख की आवाज सुनकर खेत में काम कर रही उसकी मां दौड़कर आयी, तब तक पैंथर उसे जंगल की ओर ले गया था। कुछ ही देर में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वन विभाग की टीम के साथ बच्ची की तलाश शुरू की। 3 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव मिला सका।

ग्रामीणों ने कहा इन दिनों पैंथर के हमले बढ़ गए हैं। पैंथर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने बड़ोदिया वन क्षेत्र में पिंजरा लगाया हुआ है और पैंथर की तलाश कर रही है।

परिजनों को चार लाख मुआवजा दिया है : आरके जैन, वन संरक्षक

वन संरक्षक आरके जैन ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकारी नियमानुसार परिजनों को 4 लाख रूपए की मुआवजा राशि दे दी गयी है। पैंथर को पकड़ने के लिए 10 वनकर्मियों की ड्यूटी लगायी हुई है और पैंथर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। पिंजरा भी लगाया है। वन विभाग ने अपील की है कि जिन क्षेत्रों में पैंथर के हमले की आशंका ज्यादा है, वहां लोग अकेले नहीं निकलें। सूर्यास्त के बाद जंगल में नहीं जाएं। जंगल के आस-पास रहने वाले लोग खुले में नहीं सोएं। वन विभाग भी ऐसे स्थानों पर वन समितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा और चेतावनी बोर्ड लगाएगा।

उदयपुर में 7 दिन में दूसरी घटना

उदयपुर जिले में पिछले 7 दिनों में यह दूसरी घटना है जब पैंथर हमले में इंसानी मौत हुई हो। गत सप्ताह केवड़े की नाल में पैंथर ने एक महिला को मार दिया था और जंगल की ओर ले गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी आक्रोष जताया था। वहीं सोमवार शाम गोगुंदा में खेत की पाल पर बैठी बच्ची को पैंथर उठा कर ले गया।

Tags: #LeopardAttack#PantherKills4yearOldGirlInUdaipur#PantherKillsGirlInUdaipur#UdaipurPantherKills

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .