AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुंबई में ग्रिड फेल: इलेक्ट्रिक सप्लाई ठप होने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

arln-admin by arln-admin
October 12, 2020
Reading Time: 1 min read
mumbai power grid fail local train not running due to power cut


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। मुंबई में ग्रिड फेल होने के कारण अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्‍लायी बाधित हो गयी है। जिससे पूरे शहर के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। इसका असर मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। बेस्ट ने टाटा की बिजली सप्लाई फेल होने पर खेद जताया है। ग्रिड फेल हो जाने के कारण मुंबई के कई इलाकों में पावर कट हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजली पूरी तरह बहाल होने में 2 घंटे से अधिक समय लग सकता है। कोरोना महामारी से कराह रहे लोगों के इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में फिलहाल पावर बैकअप के जरिये काम चल रहा है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी) पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ग्रिड फेल होने के बाद बिजली आउटेज के कारण मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी है, “हम सुबह 10:00 बजे से यहां फंसे हुए हैं”। बिजली कब तक आएगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

बेस्ट इलेस्ट्रिसिटी ने जारी किया ट्विट

इस संबंध में बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी द़वारा जारी ट्वीट में कहा गया है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने कारण शहर में बिजली सप्‍लाई करने में रुकावट आ रही है। नवी मुंबई और ठाणे में भी बिजली पूरी तरह से ठप हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजली आने में थोड़ा समय लग सकता है। ट्विटर पर भी मुंबई की बिजली अचानक गुल होने पर मुंबई ट्रेंड कर रहा है। युवा वर्ग इसे लेकर मीम्‍स बना रहा है और शेयर कर रहा है। बिजली के कारण घरों और रेलवे स्‍टेशन पर फंसे लोग लगातार सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं।

Tags: #MumbaiPowerCut#MumbaiPowerGridFail

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .