उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2132 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 161184 हो गयी है, इसमें 21671 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 15 लोगों की मौत हुई है। स्टेट रिपोर्ट के अनुसार अब तक राज्य में 1665 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज फिर तीन जिलों जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में संक्रमितों की संख्या 300 से पार गयी है।
सर्वाधिक जयपुर में 396, बीकानेर में 353, जोधपुर में 331, अलवर में 159, अजमेर में 88, उदयपुर में 75, नागौर में 67, भीलवाड़ा में 65, भरतपुर में 59, श्रीगंगानगर में 57, कोटा में 56, पाली में 54 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अन्य जिलों में 50 से कम संक्रमित हैं।
उदयपुर में आज 75 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 71 तो शहरी क्षेत्र से ही हैं, जबकि 4 ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि आज किसी भी कोरोना वाॅरियर की रिपोर्ट पाॅजिटिव नहीं आयी है। 14 क्लोज काॅन्टेक्ट में होने से संक्रमित हुए हैं, वहीं 61 संक्रमण के नए मामले हैं। उदयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 5688 हो गयी है। इसमें 249 एक्टिव केस हैं।
अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं।



