उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में कोरोना संक्रमित नगर निगम में भाजपा से पूर्व पार्षद और गैराज समिति पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह पंवार की आज मौत हो गयी। उदयपुर में अब तक 122 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
परिचित ने बताया कि मनोहर सिंह पंवार के पिछले दिनों गिरने से सिर में चोट लगी थी। इससे ब्रेन हेमरेज हुआ था। इनका पेसिफिक हाॅस्पिटल में ऑपरेशन हुआ। ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन सफल रहा था और ये रिकवर कर रहे थे, लेकिन इस दौरान इनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गयी। इसके बाद से तबियत ज्यादा खराब हुई। शुक्रवार को इनके प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था, ताकि बचाया जा सके। लेकिन ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन और फिर कोरोना पाॅजिटिव होने के कारण वे सर्वाइव नहीं कर पाए और आज शाम मनोहर सिंह पंवार की मौत हो गयी।
आज उदयपुर में 75 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 47 शहरी क्षेत्र और 28 ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित हैं। आज की रिपोर्ट के अनुसार 4 कोरोना वाॅरियर्स संक्रमण की चपेट में आए है। 36 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित हैं और 35 संक्रमण के नए मामले हैं। उदयपुर में अब तक कुल 5521 संक्रमित हो गए हैं। इसमें 172 एक्टिव केस है। राहत की बात है कि संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैंए इससे एक्टिव केस की संख्या कम हो रही है।
राजस्थान का कोरोना अपडेट लिस्ट



