AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सुखाड़िया विश्वविद्यालय में अगले सत्र से होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

arln-admin by arln-admin
October 8, 2020
Reading Time: 1 min read
MLSU will-start-engineering-course-in-university-from-next-session


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड के कारण एसएफएस फीस में 15 प्रतिशत की कटौती

उदयपुर,(ARLive news)। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी होगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित काउंसिल ऑफ डीन्स (सीओडी) की बैठक में विभिन्न निर्णय किए गए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय खोलने का निर्णय किया गया। जिसमें शिक्षा, शोध एवं आर्किटेक्चर के शिक्षण की गतिविधियां नई शिक्षा नीति के अनुरूप शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही कोविड को देखते हुए विश्वविद्यालय के सभी सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की इस सत्र की फीस में 15 प्रतिशत की कटौती की गई है। उक्त निर्णय गुरुवार को कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित काउंसिल ऑफ डीन्स (सीओडी) की बैठक में किया गया।

कुलपति ने दी विस्तृत जानकारी

अन्य निर्णय

: विभिन्न सरकारी और कॉरपोरेट संस्थाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले विद्यार्थियों को प्रशासनिक तौर पर ट्रेनिंग देने के लिए एक सेंटर बनाया जाएगा।

: आदिवासी मिलाप योजना शुरू होगी, जिसमें शिक्षक और कर्मचारी आदिवासी क्षेत्र में जाएंगे एवं आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। उनके शिक्षा और सामाजिक रहन-सहन के उन्नयन में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

: जो विद्यार्थी पिछली कक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उन्हें एक मौका और दिया जाएगा ताकि वह अपनी श्रेणी में सुधार कर सकें।

: विश्वविद्यालय में शिक्षकों कर्मचारियों और छात्रों को वार्षिक पुरस्कार देने की योजना भी शुरू की जाएगी। इसके तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह बारहट, वित्त नियंत्रक सुरेश जैन, विज्ञान महाविद्यालय की डीन प्रो. कनिका शर्मा, वाणिज्य महाविद्यालय के डीन प्रो. पीके सिंह, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय की डीन प्रो. सीमा मलिक, विधि महाविद्यालय के डीन प्रो. आनंद पालीवाल, डीन पीजी स्टडीज प्रो. बीएल आहूजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूरणमल यादव परीक्षा, नियंत्रक डॉ. राजेश कुमावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #AmeicaSingh#EngineeringCourseInMLSU#MLSU#MLSUEngineeringCourse#MohanLalSukhadiaUniversity#UdaipurMLSU

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .