Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 2121 कोरोना संक्रमित: जयपुर 469, जोधपुर 292, उदयपुर 145

corona positive in udaipur rajasthan all district reportcorona positive in udaipur rajasthan all district report

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2121 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं, राज्य में अब तक 148316 संक्रमित हो गए हैं, इसमें 21294 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

राज्य में आज जयपुर में 469, जोधपुर में 292, अलवर में 196, बीकानेर में 155, भीलवाड़ा में 151, अजमेर में 146, उदयपुर में 145, सीकर में 85, कोटा में 55, श्रीगंगानगर में 54 कोरोना संक्रमित हैं। अन्य जिलों में 50 से कम संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में 145, राजसमंद में 10, प्रतापगढ़ में 3, चित्तौड़गढ़ में 15, डूंगरपुर में 22 और बांसवाड़ा में 13 संक्रमित हैं।

उदयपुर के 145 संक्रमितों में 120 शहरी क्षेत्र और 25 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। आज 10 कोरोना वाॅरियर्स, 37 क्लोज काॅन्टेक्टस से हुए संक्रमित और 98 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। उदयपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 5118 हो गयी है। इसमें 388 एक्टिव केस हैं।

Exit mobile version