Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 2165 कोरोना संक्रमित, 14 की मौत : जयपुर में 450, जोधपुर में 365, उदयपुर में 47

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2165 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 46 हजार 195 हो गयी है। इसमें 21215 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 14 संक्रमितों की मौत हुई है।

राज्य में सर्वाधिक जयपुर में 450, जोधपुर में 365, बीकानेर में 273, अलवर में 190, अजमेर में 112 और भीलवाड़ा में 109 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बाकि अन्य जिलों में 50 से कम संक्रमित हैं।
उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में 47, राजसमंद में 27, प्रतापगढ़ में 10, बांसवाड़ा में 14, डूंगरपुर में 24 और चित्तौड़गढ़ में संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर के 47 संक्रमितों में 29 शहरी क्षेत्र और 18 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 9 कोरोना वाॅरियर्स, 17 क्लोज काॅन्टेक्ट वाले संक्रमित और 21 संक्रमण के नए मामले हैं। उदयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 4973 हो गयी है।

अन्य खबरों के लिए होमपेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

corona positive in rajasthan on 5 october 2020
Exit mobile version