क्षेत्रवासियों ने कहा कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवायी नहीं होती
उदयपुर,(ARLive news)। शहर के देबारी स्थित झरनों की सराय क्षेत्र के यूआईटी कनवर्टेड काॅलोनी में शुक्रवार शाम अचानक तेज वाॅल्टेज की सप्लाई होने ने न सिर्फ विद्युत तार गिर गए, बल्कि घरों में दौड़े करंट से लाखों के विद्युत उपकरण जल गए। क्षेत्रवासियों ने कहा विद्युत लाइन का तार भी टूट का सड़क पर गिर गया, गनीमत नहीं उस वक्त यहां कोई खड़ा नहीं था, अन्यथा बड़ी अनहोनि हो जाती।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि काॅलोनी में सिंगल फेस का कनेक्शन ही है। कई बार विद्युत विभाग को इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कभी कोई सुनवायी नहीं होती है। शुक्रवार दोपहर सिंगल फेस पर अचानक तेज वाॅल्टेज से लोड बढ़ गया और विद्युत लाइन टूटने के साथ ही कुछ ही देर में घरों में भी करंट दौड़ गया। पंखों में से चलते-चलते धुंआ निकलने लगा और उस वक्त चल रहे कई विद्युत उपकरण पंखे, टीवी, फ्रिज, मिक्सी सहित अन्य उपकरण जल गए।
एक बार सभी काॅलोनी वासी घबरा गए और घरों से बाहर निकले। देखा विद्युत लाइन का तार टूट का सड़क पर पड़ा हुआ था और लाइन सप्लाई बंद हो गयी थी। षिकायत करने पर क्षेत्र का लाइन मैन मौके पर आया और उसने विद्युत लाइन ठीक की है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि बिजली विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं कि काॅलोनी में लोड जाता है, उसके अनुसार सिंगल फेस पर्याप्त नहीं है। लेकिन कभी कोई सुनवायी नहीं होती है। काॅलोनी यूआईटी कनवर्टेड है, इसके बावजूद प्रोपर विद्युत कनेक्षन नहीं है और घरों के उपर से तार निकल रहे हैं।


