AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर : मोतीडूंगरी सड़क पर एक युवक ने युवती की चाकू गोदकर, फिर 3 गोली मारकर हत्या की

arln-admin by arln-admin
September 26, 2020
Reading Time: 1 min read
girl murder by gun shot at moti dungri road jaipur murderer caught by public


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मोतीडूंगरी सड़क पर एक युवक ने युवती पर पहले चाकू से हमला किया फिर 3 गोली मार दी। जिसके बाद मौके से भागने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आदर्श नगर थाना पुलिस ने युवती को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार झुंझनू, नवलगढ निवासी 21वर्षीय युवती गरिमा चौधरी बीएससी का एग्जाम देने जयपुर पहुंची थी। गरिमा जयपुर के कनोडिया कॉलेज में पढ रही थी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। धौलपुर निवासी हाल जयपुर युवक विष्णु चौधरी द्वारा पहले युवती गरिमा की रेकी की गई। जिसके बाद आज सुबह गोविंद मार्ग पर वैदिक स्कूल में एग्जाम देने जा रही गरिमा पर युवक ने पहले चाकू से हमला किया। फिर 3 गोली मारकर बंदूक चौराहे पर ही फैंक कर फरार हो गया। तभी एक पुलिसकर्मी ने युवक को पकङ लिया। पुलिस ने मौके से देशी कट्टा बरामद कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि मृतका और आरोपी 2 साल से परिचित थे। संभवतः प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पकड़े एक युवक के साथ ही एक और आरोपी था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। पुलिस द्वारा युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags: #GirlMurederAtMotiDungriRoadJaipur#GirlMurederAtMotiDungriRoadJaipurJaipurBreakingNews#GirlMurederInJaipur#JaipurMotidungriRoadGirlMurder#JaipurMotidungriRoadGirlMurderGunShot#MotiDungriRoadJaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .