AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में पीएम मोदी और शाहीन बाग की दादी बिलकिस का नाम शामिल

arln-admin by arln-admin
September 23, 2020
Reading Time: 1 min read
time magazines 100 influential people list 2020 pm narendra modi and shaheen bagh dadi bilkis include in list


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक टाइम ने साल 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। टाइम मैगजीन हर साल ये लिस्ट जारी करती है, इसमें अलग-अलग क्षेत्र के व्यक्तियों को शामिल किया जाता है। इस सूची में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया गया है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शाहीन बाग की दादी बिलकिस को भी शामिल किया गया है। बिलकिस की उम्र 82 साल है और वो शाहीन बाग की दादी के नाम से जानी जाती हैं। बिलकिस शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान बिलकिस चर्चा में आई थीं।

टाइम मैगजीन दुनिया के 100 प्रभावी व्यक्तियों को अपनी मैगजीन में जगह देती है। इस बार करीब दो दर्जन नेताओं को इसमें शामिल किया गया है।

लोकतंत्र में वही सबसे बड़ा है, जिसे जितने ज्यादा वोट मिले हैं

अपनी मैगजीन के लेख में टाइम ने लिखा है कि लोकतंत्र में वही सबसे बड़ा है, जिसे जितने ज्यादा वोट मिले हैं। लोकतंत्र के कई पहलू हैं, जिसमें जिन्होंने जीते हुए नेताओं को वोट नहीं दिया है, उनके हक की भी बात होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां हर धर्म के लोग रहते हैं। मैगजीन में लिखा गया कि रोजगार के वादे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई और इसके बाद कई विवाद सामने आए।

इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा मैगजीन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडेन, एंजला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।

Tags: #AyushmanKhurana#PMNARENDRAMODI#shaheenbagh#ShaheenBaghBilkisDadi#ShaheenBaghKiDadiBilkis#TimeMagazine100PeopleList2020#TimeMagazines100InfluentialPeopleList2020

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .