जयपुर(ARLive news)। जिले के चौमूं क्षेत्र के सामोद थाने के हेड कांस्टेबल श्रीराम ने रविवार देर रात अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा और डिप्टी संदीप सारस्वत भी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल की टीम मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल श्रीराम क्वार्टर में अकेला ही रहता था। हेड कांस्टेबल श्रीराम रविवार देर रात करीब 2 बजे थाने आकर मालखाने में रखी बंदूक निकालकर ले गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने अपने क्वार्टर में खुद को गोली मारकर ली। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे घटना की जानकारी थाने में मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
जानकारी मिलने के बाद साथ ही एसडीएम अभिषेक सुराना, सामोद सरपंच प्रतिनिधि भगवान सहाय गिरना, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे।


