AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर : ब्याज माफिया से प्रताड़ित पति-पत्नी व दो जवान बेटों ने की सामूहिक आत्महत्या

arln-admin by arln-admin
September 19, 2020
Reading Time: 1 min read
family suicide in jaipur husband wife and 2 young son commit suicide due to interest mafia


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जिले में कानोता थाना क्षेत्र के जामडोली के एक घर में परिवार के चार सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार में पति-पत्नी और उनके दो जवान बेटों ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी मनोज चौधरी ने एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

एडिशनल एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि जामडोली के राधिका विहार में भरत सोनी, उनकी पत्नी ममता सोनी अपने दो बेटों 23 वर्षीय अजीत सोनी और 20 वर्षीय यशवंत सोनी के साथ रहते थे। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग घर के बाहर दिखाई नहीं दिए तो आसपास रहने वाले परिजनों को अंदेशा हुआ। परिजनों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से अंदर देखा तो परिवार फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

रात को भी ऋण माफिया धमका कर गए थे

मौके पर पहुंची पुलिस को भरत सोनी और दोनों बेटों के शव हॉल में फंदे पर लटके मिले। दोनों बेटों के पैर बंधे थे। जबकि पत्नी ममता सोनी दूसरे कमरे में फंदे से लटकी मिली। जिसकी आंख पर पट्टी बंधी थी।

मनोज चौधरी ने बताया कि परिवार ज्वेलरी का काम करता था। यशवंत सोनी की जयपुर और अलवर में ज्वैलरी की दुकान है। उन्होंने किसी से ब्याज पर पैसे ले रखे थे। जिसके कारण ब्याज माफिया इनको प्रताड़ित कर रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि कल रात को कुछ लोग इनके घर पर आए थे। जिनसे लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके चलते परिवार ने परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Tags: #ByaajMafia#ByajMafia#FamilySuicide#FamilySuicideInJaipur#InterestMafia#JaipurFamilySuicideCase

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .