उदयपुर,(ARLive news)। सेमारी थाना क्षेत्र के धनकावडा के वेण फला में आज शनिवार दोपहर दो चचरे भाई-बहन की गांव के रामसागर तालाब में डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कमला पुत्री देवा मीणा उम्र 6 साल व सारस पुत्र ऊँकार मीणा उम्र 7 साल दोनो घर पर अकेले थे। कुछ देर पहले ही बड़े भाई कमलेश ने इन्हें खाना खिालाया था और बैल लेने बाड़े पर चला गया था। इसी दौरान दोनों भाई बहन निकट के तालाब में नहाने चले गए। कमलेश के वापस घर आने पर दोनों नदारद मिलने पर आस पास तलाश की व दोनो के कपड़े तालाब के किनारे पड़े मिले।
कमलेश की सूचना पर परिजन तालाब पर पहुचे व दोनो के शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पर सेमारी थाना थानाधिकारी कर्मवीर सिंह, हेडकांस्टेबल मंगेजराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और अग्रिम कार्यवाही की।


