Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज रिकॉर्ड 1817 कोरोना संक्रमित: उदयपुर जेल में 27 कैदी संक्रमित निकले

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज रिकॉर्ड 1817 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों का आंकड़ा राज्य में 111290 हो गया है, इसमें 17717 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 1308 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 333, जोधपुर में 301, कोटा में 144, अजमेर में 105, अलवर में 93, उदयपुर में 66, भीलवाड़ा में 59, पाली में 50 और सीकर में 50 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर संभाग में उदयपुर जिले में 66, राजसमंद में 27, प्रतापगढ़ में 3, बांसवाड़ा में 21, चित्तौड़गढ़ में 24, डूंगरपुर में 25 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर जिले में 68 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है, वहीं बांसवाड़ा निवासी कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। ये दोनों उदयपुर में भर्ती थे।

आज उदयपुर के इन क्षेत्रों में आए हैं संक्रमित

उदयपुर में आज 66 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें शहरी क्षेत्र से 46 संक्रमित और ग्रामीण क्षेत्र से 20 संक्रमित हैं। कुल 6 कोरोना वॉरियर्स, 19 कलोज कॉन्टेक्ट से हुए संक्रमित, 38 संक्रमण के नए मामले और 4 प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं। उदयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 3645 हो गयी है।

आज मिले संक्रमितों में उदयपुर सेंट्रल जेल के 27 कैदी भी है। सेंट्रल जेल में हुए इस कोरोना विस्फोट से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है, क्यों कि जेल में कैदियों की संख्या क्षमता से हमेशा कहीं ज्यादा रही है और इससे अन्य कैदियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। 27 कैदियों के संक्रमित निकलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 100 कैदियों की सैम्पल आज लिए हैं। अंदेशा है कि संक्रमित कैदियों की संख्या बढ़ सकती है।

कोरोना वॉरियर्स

उदयपुर कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स  में महाराणा भोपाल चिकित्सालय के पीजी हॉस्टल में रहने वाले 33 वर्षीय चिकित्सक ,अशोक नगर निवासी 30 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, सूर्या स्टेट हिरण मगरी सेक्टर 11 निवासी 30 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, हजारेश्वर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला चिकित्सक, टीचर्स कॉलोनी अंबामाता निवासी 28 वर्षीय पुरुष चिकित्सक संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से 36 वर्षीय नर्सिंग स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

क्लोज क्लोज और संक्रमण के नए मामले

अन्य संक्रमित मरीजों में न्यू भूपालपुरा, घंटाघर, अशोकनगर, ई ब्लॉक सेक्टर-14,अंबामाता सी स्कीम, टेकरी चौराहा, प्रगति नगर सज्जनगढ़, एमपी कॉलोनी सेक्टर-13, श्रीनाथ नगर एमपी कॉलोनी सेक्टर-13, सेंट्रल एरिया गरियावास, चुंगी नाका गोवर्धन विलास, नई आबादी बड़ी, न्यू शास्त्री नगर सेक्टर-3, आशीर्वाद नगर, रूप सागर, खाराकुआ, भुपालपुरा, न्यू केशव नगर, सुभाष नगर, रोशन नगर, सेक्टर-12 साहिल नगर, मीरा नगर, खारोल कॉलोनी कंचन निवास मधुबन, शिव कॉलोनी सेक्टर 11, राता खेत स्कीम, महावीर नगर सेक्टर-4, पूजा नगर सेक्टर 4, फ्लोरा कंपलेक्स पुला शिवाजी नगर, न्यू अहिंसापुरी क्षेत्र से संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र से बेडवास, ऋषभदेव, खेरवाड़ा, तितरडी, कानोड़, सरिया लसाडिया, सराड़ा जुड़ा कोटडा, भिंडर, चीरवा कलड़वास, लोसिंग, बड़गांव क्षेत्र से संक्रमित मिले हैं

Exit mobile version