AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक 7,500 करोड़ में खरीदेगी 1.75 फीसदी हिस्सेदारी

arln-admin by arln-admin
September 9, 2020
Reading Time: 1 min read
firm Silver Lake will invest Rs 7,500 crore in Reliance Retail


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश जुटाने के बाद अब मुकेश अंबानी अपनी रिटेल कंपनी के लिए फंड जुटाने में लगे हैं। अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी रिलायंस में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये लगाया गया है। इससे पहले सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 10,200 करोड़ रुपये के निवेश किया था। यानी कंपनी रिलायंस समूह की दो कंपनियों में निवेश कर रही है। रिलायंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म्स का कुल वैल्यूएशन नौ लाख करोड़ रुपये पार कर गया है। सिल्वर लेक का रिलायंस रिटेल में निवेश करना इस बात का साफ सकेंत है कि रिलायंस रिटेल भारतीय रिटेल सेक्टर में बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरा है।

रिलायंस रिटेल के 12 हजार से अधिक स्टोर्स में करीब 64 करोड़ का फुटफॉल प्रतिवर्ष हैं। मुकेश अंबानी ने इस नेटवर्क से तीन करोड़ किराना स्टोर्स और 12 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने हाल ही में जियो मार्ट को भी लॉन्च किया है, जो ग्रोसरी सेक्टर का ऑनलाइन स्टोर है। जियो मार्ट पर हर दिन करीब चार लाख ऑर्डर बुक हो रहे हैं। 

कंपनी रिलायंस रिटेल में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है

सूत्रों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। पिछले सप्ताह ही रिलायंस ने फ्यूचर समूह के खुदरा एवं लॉजिस्टिक्स कारोबार को 24,713 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। सुबह 10.11 बजे रिलायंस का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। 0.40 फीसदी (8.35 अंक) की तेजी के साथ यह 2115.45 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 2085 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 2107.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस संदर्भ में मुकेश अंबानी ने कहा कि, ‘हमें खुशी है कि लाखों छोटे व्यापारियों के साथ साझेदारी करने के हमारे परिवर्तनकारी विचार से सिल्वर लेक अपने निवेश के माध्यम से जुड़ा है। भारतीय रिटेल सेक्टर में भारतीय उपभोक्ताओं को मूल्य आधारित सर्विस मिले यही हमारा प्रयास है।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .