मुख्यमंत्री के एक माह तक मुलाकात के सभी कार्यक्रम स्थगित, संक्रमण से बचाव एवं जीवन रक्षा के दृष्टिगत निर्णय
जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले एक महीने तक किसी से नहीं मिलेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री ने आगामी एक माह तक आमजन सहित अन्य सभी लोगों से मुलाकात नहीं करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वे सिर्फ सुशासन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील है कि सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़ से बचें, सामाजिक मेल-जोल कम से कम रखें, आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें और अन्य सभी हैल्थ प्रोटोकॉल की पूरी जिम्मेदारी के साथ पालना करें। गौरतलब है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री निवास एवं कार्यालय में भी लगभग 40 कार्मिक तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुडे़ पुलिसकर्मी एवं आरएसी के जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 94126 हुई
राजस्थान में आज 1590 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 94126 हो गयी है, इसमें 15090 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 13 संक्रमितों की मौत हुई है, अब तक कुल 1164 लोगों की राज्य में कोरोना से मौत हुई है। आज राज्य में सर्वाधिक जयपुर में 325, कोटा में 185, जोधपुर में 149, अलवर में 117, अजमेर में 86 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में आज 40 संक्रमित
उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमित के आज 40 मरीज मिले हैं। जिसमें से 32 मरीज शहरी क्षेत्र से और 8 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से आए हैं। कुल 40 मरीज में से 6 मरीज कोरोनावरियर्स, 10 क्लोज कांटेक्ट वाले 24 मरीज नए संक्रमित मिले हैं।
शहर प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोनावरियर्स में महाराणा भोपाल चिकित्सालय में सेवारत 40 वर्षीय पुरुष वरिष्ठ चिकित्सक, 25 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से 22 वर्षीय महिला चिकित्सक, महाराणा भोपाल चिकित्सालय में कार्यरत 50 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ, 47 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ, 22 वर्षीय पुरुष नर्सिंग स्टाफ, 35 वर्षीय पुलिसकर्मी तथा 32 वर्षीय पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।
क्लोज कांटेक्ट व नए संक्रमित
बलीचा से 26 वर्षीय पुरुष ,आनंद नगर यूनिवर्सिटी रोड से 32 वर्षीय महिला, विनायक नगर उदयपुर से 52 वर्षीय पुरुष, सवीना सेक्टर-9 से 65 वर्षीय महिला, न्यू केशव नगर से 60 वर्षीय पुरुष, चितोड़ा का टीम्बा हाथी पोल से 70 वर्षीय पुरुष ,देबारी से 62 वर्षीय महिला, कुंजर वाडी उदयपुर से 70 वर्षीय पुरुष, मल्लातलाई एकता नगर से 63 वर्षीय महिला, मेन रोड भूपालपुरा से 52 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर सेक्टर 5 से 68 वर्षीय पुरुष, कुटबी मस्जिद सलूंबर से 60 वर्षीय पुरुष, पद्मावती कंपलेक्स भूवाना से 68 वर्षीय महिला, रॉयल लोटस कंपलेक्स सैंट मैरी स्कूल तितरडी के पास से 52 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।
लेबर सर्कल सवीना से 61 वर्षीय पुरुष, न्यू शक्ति नगर उदयपुर से 40 वर्षीय महिला, सुखाडिया सर्कल से 78 वर्षीय महिला, शोभागपुरा से 32 वर्षीय पुरुष, महालक्ष्मी दूध डेयरी दाऊ जी की बावड़ी नाकोड़ा नगर से 21 वर्षीय पुरुष, भैरू धाम कॉलोनी सेक्टर 3 से 67 वर्षीय पुरुष, अंबामाता उदयपुर से 61 वर्षीय पुरुष, अशोक विहार कॉलोनी शोभागपुरा से 68 वर्षीय पुरुष, अशोक नगर रोड न 9 उदयपुर से 60 वर्षीय पुरुष, जीवनतारा क्लब रिसोर्ट बलीचा से 75 वर्षीय महिला, मावली गढ़ली से 32 वर्षीय पुरुष, पालोदरा हाउस के पास वर्धमान नगर से सेक्टर 12 से 26 वर्षीय पुरुष, टेकरी चौराहे से 69 वर्षीय महिला, शिक्षा भवन सर्कल उदयपुर से 32 वर्षीय पुरुष, वारियो की घाटी नियर सिटी पैलेस उदयपुर से 62 वर्षीय पुरुष, बड़ी होली दिल्ली गेट से 32 वर्षीय महिला, गैलेक्सी एनक्लेव शोभागपुरा से 52 वर्षीय पुरुष, बोहरवाड़ी से 60 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।



