Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 1470 कोरोना संक्रमित: जयपुर में 308 पार, उदयपुर में गंभीर मरीजों की रिपोर्ट परिजनों को मोबाइल पर मिलेगी

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1470 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 83163 हो गयी है, इसमें 13970 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, सिरोही में 2-2 और बाड़मेर, बीकानेर, धोलपुर में 1-1 कुल 13 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1069 हो गयी है।

आज राज्य में सर्वाधिक जयुपर में 300 पार 308 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अलवर में 144, कोटा में 140, जोधपुर में 116, झालावाड़ में 85, पाली में 54, धोलपुर में 53, अजमेर में 51, बारां में 46, उदयपुर में 43 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

आज उदयपुर में 43 कोरोना संक्रमित

4 कोरोना वाॅरियर्स संक्रमित: इसमें एमबी हाॅस्पिटल के 2 नर्सिंग स्टाफ और 2 कांस्टेबल इसमें 1 फतहनगर थाने का कांस्टेबल है।

18 क्लोज काॅन्टेक्ट में आए संक्रमित: 1 चित्रकूट नगर भुवाणा, 1 न्यू मंगलम शोभागपुरा, 1 राडाजी चैराहा अंबामाता, 1 रूपनगर सेक्टर-3, 1 मुखर्जी चैक, 1 गुरू रामदास काॅलोनी, 1 न्यू विद्यानगर सेक्टर-4, 2 जड़ियों की ओल घंटाघर, 2 फोटो वारी की बाड़ी फतहपुरा, 1 नीमचखेड़ा, 1 न्यू महावीर नगर सेक्टर-4, 1 ईष्वर न्यास बारातघर एमबी काॅलेज के सामने, 1 बसंत विहार सेक्टर-5, 1 हनुमान काॅलोनी फतहपुरा, 1 परषुराम काॅलोनी नीमचखेड़ा, 1 संतोष नगर गायरियावास में संक्रमित मिले हैं।

संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए: 1 मोती चोहट्टा घंटाघर, 1 शांतिवन काॅलोनी फतहपुरा, 1 प्रताप जी की बाड़ी अंबामाता, 1 स्वामी नगर भुवाणा, झाड़ा गणेष जी चांदपोल, 1 गायरियावास मावली, 1 गट्टानी हाॅस्पिटल के पास भूपालपुरा, 1 क्षत्री वाला चैक देहली गेट, 1 मादड़ी, 1 जेपी नगर सेक्टर-8, 1 अंबामाता स्कीम, 1 माछला मगरा, 1 गणेष काॅलोनी खेरवाड़ा, 1 षिव नगर सेक्टर-3, 1 सिलावट वाड़ी हाथीपोल, 1 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-14, 1 शांति नगर सवीना, 1 अषोक नगर, 1 आवरी माता काॅलोनी रेती स्टैंड, 2 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-14 में संक्रमित पाए गए हैं।

गंभीर कोरोना पीडि़तों के परिजनों को मोबाइल पर मिलेगी जानकारी

उदयपुर ईएसआई हॉस्पीटल में भर्ती गंभीर कोरोना रोगियों की स्थिति के बारे में जानने के लिए अब उनके परिजनों को मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी। इस संबंध में जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने पहल करते हुए उनके परिजनों को मोबाईल पर मैसेज के माध्यम से उनकी स्थिति की जानकारी भेजने की व्यवस्था की है।

कलक्टर देवड़ा ने बताया कि ईसीआई हॉस्पीटल में भर्ती कोरोना पॉजीटिव वे रोगी जो वेंटिलेटर पर हैं या बाईकेप पर हैं या हाई फ्लो नेसल केन्यूल ऑक्सीजन थैरेपी पर हैं जो स्वयं अपने परिजनों से बात नहीं कर सकते हैं उनकी मेडिकल कंडीशन के बारे में जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है कि प्रतिदिन ऐसे रोगियों के परिजनों के जो नंबर चिकित्सालय में उपलब्ध कराए गए हैंं, उस पर दोपहर 12.30 से 1.30 के बीच में मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

देश-दुनिया की अन्य खबरों के लिए होम पेज https://arlivenews.com पर जाएं

Corona Positive Rajasthan Update on 1 September 2020
Exit mobile version