AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना काल में नहीं टलेगा बिहार विधानसभा चुनाव, एससी ने खारिज की याचिका

arln-admin by arln-admin
August 28, 2020
Reading Time: 1 min read
Supreme Court Reject PIL Of Postponed Bihar Election


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी अनुमति दे दी है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि कोरोना के चलते चुनाव को नहीं टाला जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल के आखिरी महीनों में संभावित बिहार विधानसभा के चुनावों को टालने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोनावायरस की वजह से बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं रोके जा सकते। बता दें कि बिहार चुनावों को लेकर विपक्ष की ओर से भी दबाव बनाया जा रहा था कि कोरोना के चलते चुनावों को अभी टाल देना चाहिए लेकिन शीर्ष अदालत ने मामले में दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि ‘कोविड के आधार पर चुनावों पर रोक और चुनाव आयोग की शक्तियों में दखल नहीं दिया जा सकता। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग के पास जाने के लिए कहा।

जनहित याचिका लगी थी कि चुनाव में भीड़ जुटेगी, जिससे कोरोना और फैलेगा

मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी चुनाव संबंधी कोई अधिसूचना नहीं जारी हुई है, ऐसे में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि अभी चुनाव आयोग ने इलेक्शन की तारीख के लिए नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया है, आयोग सभी चीजो का ध्यान मे रखकर फैसला लेगा। याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि देश में कोरोना संकट काल चल रहा है, बिहार में हालात काफ़ी ख़राब है, कोरोना के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और यदि चुनाव का माहौल बना तो लोगों की भीड़ जुटेगी, स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन का पालन नहीं होगा और कोरोना ज़्यादा फैलेगा इसलिए बिहार में विधानसभा चुनाव टालना चाहिए।

Tags: #BiharElection2020#SupremeCourtOnBiharElection#SupremeCourtRejectPILOfBiharElection#SupremeCourtRejectPILOfPostponedBiharElection

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .