AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 4 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

arln-admin by arln-admin
August 17, 2020
Reading Time: 1 min read
mumbai 4 constable suspended in man muder beaten by police


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच घोषित लॉकडाउन के दौरान 29 मार्च को एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 4 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। चारों जुहू पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

एक पुलिस अधिकारी ने आंतरिक जांच में कहा कि चार पुलिसकर्मी- संतोष देसाई, आनंद गायकवाड़, दिगंबर चव्हाण और अंकुश पालवे ने व्यक्ति पर हमला किया था। इस मामले की पुलिस ने यह कार्रवाई हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल किए जाने के बाद की है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी युवक की बेरहमी से हुई पिटाई

बॉम्बे हाई कोर्ट में पुलिस ने कहा था कि 29 मार्च को 22 वर्षीय देवेंद्र पर भीड़ ने हमला बोला था, क्योंकि उस पर लूट करने का शक था। वहीं उस व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि वे देवेंद्र को पुलिस स्टेशन ले जा रहे हैं। इसके बाद अगली सुबह पुलिस ने परिवार को बताया कि उसे (देवेंद्र) पास के चौक पर पाया गया था और अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

सरकारी वकील पूर्णिमा कैंथारिया ने हाई कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि 4 पुलिसकर्मियों ने उस शख्स की बेरहमी से पिटाई की गई थी। उधर, हाई कोर्ट की दखल के बाद पुलिस विभाग ने अब आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी जारी है।

Tags: #ConstableSupendedInManMurderBeatedCase#mumbai#Mumbai4ConstableSuspenedInPoliceBrutalityCase

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .