इंदौर,(ARLive news)। देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार दोपहर इंदोर के अरविंदो हॉस्पिटल में निधन हो गया। राहत इंदौरी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने से वे इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती थे।
डॉक्टर ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर और किडनी संबंधी बीमारियों से भी ग्रसित थे। आज उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। उनको तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया गया, लेकिन वे रिकवर नहीं कर पाए और उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर सुनते ही उनके फैन्स में शोक की लहर फैल गयी। सभी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।


