Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 1161 कोरोना संक्रमित: अलवर 204, जोधपुर 147, जयपुर 104, उदयपुर 47

उदयपुर,(ARLive News)। राजस्थान में आज 1161 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या 50157 हो गयी है, इसमें 13195 एक्टिव केस हैं। सर्वाधिक अलवर में 204, जोधपुर में 147, जयपुर में 104, अजमेर में 98, बीकानेर में 86, पाली में 68, भीलवाड़ा मे 49, भरतपुर में 46, उदयपुर में 45, सीकर में 44 और बाड़मेर में 40 संक्रमित मिले हैं।

राज्य में आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 767 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। आज अलवर, भरतपुर, कोटा, नागौर में 2-2 संक्रमितों और राजसमंद, धोलपुर में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई है।

उदयपुर में 2 कोरोना वॉरियर, 37 क्लोज कॉन्टेक्ट में आए संक्रमित और 5 नए संक्रमित केस और 1 प्रवासी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version