AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रोच्चार के बीच राम मंदिर की आधारशिला रखी, पूजा सम्पन्न हुई

arln-admin by arln-admin
August 5, 2020
Reading Time: 1 min read
ayodhya ram mandir bhumi pujan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या,(ARLive news) राम भक्तों ने रामजन्मभूमि पर जिस भव्य राम मंदिर का सपना देखा था, वो आज पूरा हो गया है। पूरे देश ही नहीं विदेशों की भी आज राम धुन सुनाई दे रही है। भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। अयोध्या में हर तरफ उल्लास रहा । रामभक्त सड़कों पर कीर्तन और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए।

चरणबद्ध तरीके से यूं हुई पूजा

: अभिजित मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में शामिल हुए। बाबा भैरवनाथ का स्मरण कर भूमि पूजन की अनुमति ली गई । इसी के साथ नौ शिलाओं का पूजन प्रारंभ हुआ।

: यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को संकल्प दिलाया गया। वैदिक आचार्य ने भूमि पूजन प्रारंभ कर दिया गया है।

: प्रधानमंत्री पूर्व की दिशा में मुख कर पूजन में शामिल हुए । भगवान श्री गणेश की स्तुति के साथ प्रधानमंत्री ने आचमन किया। इस दौरान सभी देवताओं का ध्यान किया गया। पांच सौ वर्षों बाद इस शुभ घड़ी के लिए धन्यवाद किया गया।

नींव में 40 किलो चांदी की ईंट रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में पूजा-अर्चना में शामिल हुए। शिला पूजन, भूमि पूजन और कर्म शिला पूजन के साथ पूजा हुई । मंदिर निर्माण की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर की नींव में 40 किलो चांदी की ईंट रखी ।

सरयू घाट को भव्य तरीके से सजाया

सरयू घाट को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिल्ली से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे । वहां उनका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रभु राम के भक्त हनुमान और रामलला का पूजन और दर्शन किया।

हनुमानगढ़ी मंदिर में राम के भक्त हनुमान के दर्शन किए

: भूमि पूजन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रभु राम के भक्त हनुमान के पूजन और दर्शन के बाद रामलला की दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर की परिक्रमा भी की।

: वैदिक मंत्रों के बीच प्रधानमंत्री ने रामलला के श्री चरणों में पुष्प अर्पित किया माल्यार्पण किया। शंख ध्वनि से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान उन्होंने परिसर में पारिजात का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

: पौधारोपण के बाद प्रधानमंत्री पूजा स्थली के लिए रवाना हो गए हैं जहां भूमि पूजन और राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम हुआ ।

Tags: #AyodhyaRamMandir#AyodhyaRamMandirBhoomiPujan#AyodhyaRamMandirBhumiPujan#PMNarendraModiInAyodhyaRamMandirBhumiPujan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .