AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अमेरिका-चीन तनाव चरम पर : शंघाई के करीब उड़े अमेरिकी लड़ाकू विमान

arln-admin by arln-admin
July 28, 2020
Reading Time: 1 min read
American Fighter Plane Reached Near Shanghai


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग,(ARLive news)। कोरोना वायरस और दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका-चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय दोनों देशों के बीच कई मसलों पर तनाव चल रहा है। हाल ही में दोनों देशों ने एकदूसरे के दूतावास तक बंद कर दिए। इस बीच अमेरिकी नौसेना की हिंद-प्रशांत महासागर में गतिविधि भी बढ़ी है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान चीनी शहर शंघाई के काफी करीब पहुंच गया जिससे चीन के होश उड़े हुए हैं।

अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पनडुब्बी रोधी विमान और ईपी-3ई टोही विमान ताइवान के ऊपर से उड़ान भर रहे थे। यह हवाई क्षेत्र चीन के झेजियांग और फ्यूजियान समुद्री तटों के पास है। इन दोनों समुद्री तटों के पास ही चीन का शंघाई शहर स्थित है। खबर में दावा किया गया है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अपनी उड़ान भरते हुए थोड़ी देर के लिए शंघाई से 76.5 किलोमीटर तक पास आ गए थे।

थिंक टैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी

पेकिंग विश्वविद्यालय के थिंक टैंक साउथ चाइना सी स्ट्रैटजिक सिचुएशन प्रोबिंग इनीशिएटिव ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों के गुजरने के ठीक बाद सुबह इस बारे में ट्वीट किया था। इसके थोड़ी देर बाद संस्था ने इस बारे में एक और ट्वीट किया और अमेरिकी विमानों की वापसी की जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया कि टोही विमान ताइवान के दक्षिणी भाग के पास पहुंचने के बाद वापस उड़ गए।

थिंक-टैंक ने इस मुद्दे पर रात में एक बार फिर से ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उसने कहा कि अमेरिकी नौसेना का विमान पी-8ए यूएसएस राफेल पेराल्टा, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक के साथ शंघाई के पास उड़ान भर रहा था। खबर के मुताबिक ट्वीट में यह भी कहा गया है कि ‘यह एक संयुक्त ऑपरेशन हो सकता है?’ क्योंकि दोनों एक समान मार्ग का अनुसरण कर रहे थे।

Tags: #AmericaChinaTensionATPeak#AmericanFighterPlaneNearChina#AmericanFighterPlaneReachedNearShanghai

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .