जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1072 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 38 हजार 636 हो गयी है। एक्टिव केस 10675 हैं। राज्य में आज 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, इसमें भरतपुर में 2, जोधपुर में 2, पाली में 3, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अन्य राज्य से आए 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
अलवर में संक्रमितों की संख्या आज भी 200 तक पहुंच गयी। आज राज्य में सर्वाधिक अलवर में 200, जोधपुर में 134, अजमेर में 98, जयपुर में 83, बीकानेर में 80, बाड़मेर में 56, भीलवाड़ा में 54, नागौर में 47, चूरू में 36, भरतपुर में 33, उदयपुर में 29, गंगानगर में 28, जालोर में 24, धोलपुर में 22 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर के इन क्षेत्रों में आए आज कोरोना संक्रमित
आज उदयपुर में 29 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें दो कोरोना वॉरियर एमबी हॉस्पिटल का एक फार्मासिस्ट, एक गीतांजलि हॉस्पिटल का नर्सिंग स्टाफ है।
21 कोरोना संक्रमित पहले आए संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट वाले हैं। इसमें 1 भीलूराणा बस्ती मल्लातलाई, 1 सेक्टर 3, 1 जैन मंदिर के पास साइफन चौराहा, 1 सर्वऋतु विलास में पार्क की तरफ, 1 सेंट्रल एरिया रेती स्टैंड, 5 सर्वऋतु विलास उदियापोल, 1 मीरा नगर भुवाणा, 1 मालदास स्ट्रीट हाथीपोल, 2 प्रेस कॉलोनी किषनपोल, 1 रामद्वारा चौक धोलीबावड़ी, 2 ओगणा झाड़ोल, 1 हनुमान जी की गली भींडर, 2 पदमपुरा भींडर, 1 पलाना कला भींडर में संक्रमित मिले हैं।
कोरोना के 6 नए केस मिले हैं। इसमें 1 कृषि उपज मंडी, 1 रामद्वारा गली भूपालवाड़ी, 1 सेक्टर 4 हिरणमगरी, 1 केडिया बड़गांव, 1 करावली सलूंबर, 1 अदवास सराड़ा में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।

अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरें देखने के लिए होम पेज पर जाएं।


