जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1000 से पार होकर 1134 पर पहुंच गया है। आज 1134 नए संक्रमित मिलने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37564 हो गयी है। इसमें 10097 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 9 संक्रमितों की मौत हुई है, इसमें अजमेर में 3, भरतपुर में 2 और बीकानेर में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
राज्य में पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी अलवर में संक्रमितों की संख्या 200 से अधिक होकर 247 पर पहुंच गयी है। अलवर में कुल संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 3161 पर पहुंच गयी है। वहीं जोधपुर में 184 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जयपुर में 80, अजमेर में 79, कोटा में 65 संक्रमित मिले हैं।



