AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसओजी टीम ने हवाला के 1.25 करोड़ पकड़े: 2.45 करोड़ में खरीदे मकान के लिए ला रहे थे यह राशि

arln-admin by arln-admin
July 21, 2020
Reading Time: 1 min read
sog udaipur team caught 1 crore 25 lakhs rupay black money from 2 cars at paras circle


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आयकर विभाग कर रहा है अग्रिम कार्यवाही

उदयपुर,(ARLive news)। राज्य पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की उदयपुर यूनिट ने मंगलवार शाम को पारस तिराहे पर नाकाबंदी कर दो कारों से 1 करोड़ 25 लाख रूपए बरामद किए हैं। एसओजी ने इसे हवाला की राशि होने का संदेह जाहिर किया है और राशि बरामद होने के बाद आयकर विभाग को सूचना दी। राशि जिनसे बरामद हुई, उन्होंने बताया कि सेक्टर 14 में एक मकान 2.45 करोड़ रूपए में खरीदा है। उसके विक्रय इकरार के लिए यह राशि ला रहे थे।

एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एसओजी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो कार उदयपुर के बलीचा गोवर्धन विलास होते हुए शहर के अंदर आएंगी। इन गाड़ियों में हवाला राशि हो सकती है। इस पर एसओजी की उदयपुर यूनिट ने पारस तिराहे पर नाकाबंदी की। पहले एक संदिग्ध गाड़ी आयी। जिसमें हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-14 निवासी मांगीलाल जैन पुत्र सोहनलाल जैन बैठे थे। इस गाड़ी की तलाशी ली गयी तो इसमें ड्राइवर सीट के नीचे रखे बैग में 1 करोड़ 23 लाख रूपए रखे थे।

इसके पीछे दूसरी गाड़ी आयी, जिसे रोका गया और इसकी तलाशी ली गयी तो इसमें डेश बोर्ड की डिग्गी में पॉलिथीन से 2 लाख रूपए बरामद हुए हैं। दूसरी गाड़ी में पिता-पुत्र बैठे थे, जिन्होंने अपने नाम हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 निवासी रमेश कुमार जैन और इसके पुत्र धूलचंद जैन बताए।

इस तरह दोनों गाड़ियों से 1 करोड़ 25 लाख रूपए बरामद हुए हैं। इनसे इस राशि के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि रमेश कुमार जैन ने सेक्टर 14 में डॉक्टर उमा पुरोहित से 2 करोड़ 45 लाख रूपए में एक मकान खरीदा है। उस मकान का विक्रय इकरार करना है। यह राशि उसी के लिए ले जा रहे हैं। इस पर एसओजी टीम ने इस संबंध में आयकर विभाग को सूचित किया।

Tags: #BlackMoneyCaughtInUdaipur#SOGCaught1Crore25LakhsBlackMoneyFrom2CarsInUdaipur#UdaipurNewsUPdate#UdaipurSOG#UdaipurSOGCaught1Crore25LakhsBlackMoneyFrom2Car

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .