AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारत में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची : एक दिन में 34 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित

arln-admin by arln-admin
July 17, 2020
Reading Time: 1 min read
corona covid 19 case in india statewise report 17 july 2020


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख से पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में 34,956 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत की बात यह रही कि इस महामारी से पिछले 24 घंटे में लगभग 23 हजार लोग रोगमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 6.35 लाख के पार पहुंच गई। यह पहली बार है जब देश में एक दिन में 22,942 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना संक्रमितों का 10 लाख का अंकड़ा पार करने वाला भारत तीसरा देश है। पहले स्थान पर अमेरिका है, जहां सबसे अधिक 35,74,371 मामले और दूसरे स्थान पर स्थित ब्राजील में 20,1,2515 मामले हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,03,832 तथा मृतकों की संख्या 25,602 हो गई है। अब तक कुल 6,35,757 रोगमुक्त हो चुके हैं तथा देश में कोरोना संक्रमण के 3,42,473 सक्रिय मामले हैं।

राज्यों की स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति में सुधार होता दिख रहा है लेकिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या जहां 2.84 लाख से अधिक, तमिलनाडु में करीब 1.56 लाख और दिल्ली में 1.18 लाख से अधिक हो गयी है, वहीं कर्नाटक 50 हजार से अधिक संक्रमितों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

विभिन्न राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान स्थति पर नजर डालें तो सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इस दौरान संंक्रमण के 8,641 नए मामले सामने आए और 266 लोगों की मौत हुई। वहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 2,84,281 और मृतकों की संख्या 11,194 है, वहीं 1,58,140 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में इस दौरान संक्रमण के 4,549 मामले सामने आये और 69 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 1,56,369 और मृतकों का आंकड़ा 2,236 हो गया है। राज्य में 1,07,416 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

Tags: #CoronaInIndia#CoronaPositiveInIndia#Covid19CaseInIndiaStatewiseReport#CovidCaseIndia

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .