AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में जयपुर के बाद उदयपुर-राजसमंद के अनंता हॉस्पिटल और जीएमसीएच को मिली कोरोना जांच की अनुमति

arln-admin by arln-admin
July 11, 2020
Reading Time: 1 min read
corona test now in ananta hospital udaipur rajsamand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अनंता हॉस्प्टिल में करवा सकेंगे कोरोना की जांच

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर संभाग के लोगों के लिए राहत की खबर है कि अब उदयपुर-राजसमंद के अंनता हॉस्पिटल और गीतांजलि हॉस्पिटल में भी कोरोना वायरस का टेस्ट करवा हो सकेगा। एनएबीएल की ओर से अनंता हॉस्पिटल को कोरोना जांच के लिए मान्यता दे दी गयी है। राजस्थान में सरकारी हॉस्पिटल के अलावा अब तक सिर्फ जयपुर के 4 निजी हॉस्पिटल में ही कोरोना जांच हो रही थी। अब उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल और गीतांजलि हॉस्पिटल में भी कोरोना जांच हो सकेगी।

अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर के रजिस्ट्रार डॉ नितिन शर्मा ने बताया कि अनंता हॉस्पिटल में कोरोना जांच के लिए लैब और मषीन पहले ही स्थापित कर ली गयी थी। इसके बाद कोरोना जांच की अनुमति के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से एनएबीएल और आईसीएमआर में आवेदन किया गया था। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद एनएबीएल से कोरोना जांच की मान्यता दे दी है। एनएबीएल की ओर से एचसीवी वायरस की आरटीपीसीआर मषीन से जांच करने की मान्यता दी गयी है।

गर्भवति महिलाओं, डायलिसिस पेशेंट सहित एमपी से आने वाले मरीजों को मिलेगा सीधा फायदा

अनंता हॉस्पिटल के डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि एनएबीएल से मान्यता प्राप्त करने में हमारी टीम के अथक प्रयास रहे हैं। अनंता हॉस्पिटल के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. जेडी आंधले, डॉ. श्वेता बोहरा, डॉ. मेघा शर्मा, नीलिमा वरनिया और वायेरोलॉजी विभाग के इंचार्ज डॉ. अंजनेय स्वामी, डॉ. अमित हरितवाल, डॉ. रामपाल चौहान की टीम लैब में कोरोना जांच के कार्य करेगी।

अभी तक उदयपुर संभाग में गर्भवति महिलाओं को डिलीवरी से पहले कोरोना जांच के लिए सरकारी अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे। वहीं डायलिसिस सहित अन्य मरीजों को भी काफी परेषानी होती थी। अब संभाग सहित मध्यप्रदेष के बॉर्डर इलाकों से आने वाले मरीजों को अनंता हॉस्पिटल में कोरोना जांच की फैसिलिटी होने से सीधा फायदा मिलेगा।

Tags: #AnantaHospitalRajsamand#AnantaHospitalUdaipur#CoronaTestFacilityNowAnantaHospital#CoronaTestInPrivateLab#Udaipur#UdaipurCoronaTestInPrivateHospital

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .