बांसवाड़ा (ARLive news)। एसीबी ने मंगलवार को बांसवाड़ा जिले के बड़वी तहसील में विद्युत विभाग के लाइनमैन को 3500 की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।
एसीबी बांसवाड़ा चौकी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह ने बताया कि परिवादी शांतिलाल ने 19 जून को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार बड़वी गांव के बीपीएल परिवारों के 12 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए लाइनमैन बाबूलाल चरपोटा चक्कर लगवा रहा था और प्रति कनेक्शन 2 हजार रुपये के हिसाब से 24 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। जिसमें से वे लोग आरोपी को 20 हजार रुपये दे चुके हैं।
एसीबी ने रिपोर्ट का सत्यापन कर आरोपी को ट्रैप कर 3500 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 3500 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।


