AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

22 साल पहले मरे व्यक्ति की 24 साल पुरानी फर्जी वसीयत बनाकर की थी धोखाधड़ी : CID के ASI गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
July 3, 2020
Reading Time: 1 min read
22  साल पहले मरे व्यक्ति की 24 साल पुरानी फर्जी वसीयत बनाकर की थी धोखाधड़ी : CID के ASI गिरफ्तार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी थाना पुलिस ने फर्जी वसीयत बनवाने के आरोप में उदयपुर के सीआईडी (C.I.D) के एएसआई (A.S.I) मोहनलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह मामला सेक्टर 4 में राणा पोल्ट्रीफार्म के पास स्थित 15200 वर्ग फीट जमीन का है, इस जमीन मालिक की मौत 22 साल पहले 1998 में हो गयी थी, लेकिन एएसआई मोहनलाल शर्मा ने रिश्तेदार उमेश शर्मा और भू दलाल रविन्द्र सिंह कच्छावा के साथ मिलकर इस जमीन की 24 साल पहले की फर्जी वसीयत बनवा ली थी।

इस भूखंड की वर्तमान में करोड़ों में कीमत है। एएसआई मोहनलाल शर्मा मूलत आगरा के रहने वाले हैं और उदयपुर के सीआईडी में एएसआई पद पर कार्यरत हैं और इन दिनों सलूबर में पोस्टेड हैं। मामले में अब तक एएसआई मोहनलाल शर्मा सहित इनके रिश्तेदार मथुरा निवासी उमेश और भूदलाल रविन्द्र सिंह कच्छावा को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह है पूरा मामला

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 में राणा पोल्ट्रीफार्म के पास स्थित 15200 वर्ग फीट जमीन के असली मालिक शिवचंद मेहता थे। इनके तीन पुत्र मुकेश, दिनेश और किरीट हैं। इन तीनों ने हिरणमगरी थाने में एफआईआर दर्ज करवायी थी कि इनके पिता के नाम की जमीन है, जिसकी फर्जी वसीयत बनवाकर इसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर मामले का अनुसंधान किया गया।

जांच में पाया गया कि भू दलाल रवीन्द्र सिंह कच्छावा ने एएसआई मोहनलाल के साथ मिलकर इस जमीन को हड़पने की योजना बनायी। इसके लिए इन्होंने एक फर्जी वसीयत बनायी गयी। मूलत आगरा निवासी एएसआई मोहनलाल शर्मा अपने रिश्तेदार मथुरा निवासी उमेश शर्मा को लेकर आए और जमीन के असली मालिक शिव चंद मेहता के नाम से 24 साल पहले की एक फर्जी वसीयत बनवा ली। इस फर्जी वसीयत में शिवचंद मेहता ने अपनी जमीन उमेश शर्मा के नाम कर दी थी, जो एएसआई मोहनलाल शर्मा का रिश्तेदार है। जांच पूरी होने के बाद अब एक-एक कर इस षडयंत्र में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Tags: #CIDPoliceArrestedByUdaipurHiranmangriPolice#Udaipur_CID_ASI_Arrest#UdaipurCIDasiArrestInLandFraudCase#UdaipurCrimeNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .