उदयपुर,(ARLive news)। पेसिफिक मेडीकल यूनिवर्सिटी में आज नए वाइस चांसलर डॉ. एपी गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी, यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध सभी कॉलेज के डीन, विभागाध्यक्षों एवं सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ.गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पेसिफिक मेडीकल यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों के विकास के साथ-साथ यूनिवर्सिटी को राजस्थान ही नहीं, अपितु देश में शिखर तक पहुचाना है। गौरतलब है कि डॉ. एपी गुप्ता से पहले डीपी अग्रवाल पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति थे, वे सेवानिवृत हो गए हैं।
गौरतलब है कि डॉ.(प्रो) एपी गुप्ता 01 जुलाई, 2017 से पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रिंसीपल और कंट्रोलर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। डॉ.गुप्ता ने एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर से स्नातक किया और बाद में एमडी (बाल रोग) पीजीआईएमईआर (पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) चंडीगढ़ से किया। वह पिछले 42 वर्षों से एमबीबीएस, एमडी के छात्रों को पढ़ा रहे हैं। डॉ.गुप्ता इंडियन एकेडमी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के साथ ही 2 बार बाल चिकित्सा उदयपुर शाखा अध्यक्ष एवं 2 बार राष्ट्रीय नियोनैटोलॉजी के राजस्थान चेप्टर के अध्यक्ष रह चुके है।


