AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आरएएस एमएल चौहान ने कलेक्टर के खिलाफ कोर्ट में दायर किया परिवाद : लगाए गंभीर आरोप

arln-admin by arln-admin
June 20, 2020
Reading Time: 1 min read
rajasthan senior RAS M.L Chauhan filed civil suit against udaipur collector anandi in civil court


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना काल के दौरान उदयपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मतभेद, मनमुटाव भी अब खुलकर सामने आ रहे हैं। उदयपुर में वरिष्ठ आरएएस एमएल चौहान ने कलेक्टर आनंदी के खिलाफ शुक्रवार को सिविल न्यायालय में परिवाद दायर किया है। इसमें चौहान ने कलेक्टर पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस परिवाद पर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है। एमएल चौहान के अधिवक्ता श्रीराम शाकद्वीपीय ने बताया कि शुक्रवार को ही सिविल कोर्ट में वाद दायर किया है। इस पर सोमवार को सुनवायी होगी। हियरिंग सोमवार को है।

इस परिवाद के दायर होने के साथ ही पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गयी है। कई अधिकारी इस संबंध में अपने-अपने स्तर पर जानकारी जुटा रहे हैं।

मीटिंग में अनुपस्थिति पर जारी “कारण बताओ नोटिस” है मामले का आधार

परिवाद में एमएल चौहान ने बताया कि वे वर्तमान में राजस्व अपील अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में चौहान जिला रसद अधिकारी द्वितीय के पद पर भी रह चुके हैं। चौहान ने परिवाद में आरोप लगाया है कि प्रतिवादी कलेक्टर आनंदी उनसे व्यक्तिगत तौर पर द्वेषता रखती हैं, क्यों कि वे अनुसूचित जाति से हैं और हमेशा उनके साथ गलत व्यवहार करती हैं।

चौहान ने परिवाद में बताया है कि 9 सितंबर 2019 को कलेक्टर ने उनके नाम से एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 5 जुलाई को अल्पसंख्यक वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई थी। चौहान का कहना है कि इस बैठक की उन्हें सूचना नहीं थी, इसलिए वे इसमें उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बावजूद कलेक्टर आनंदी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और स्पष्ट लिखा कि उनका कृत्य उच्च अधिकारियों के निर्देषों का उल्लंघन है, इसलिए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

चौहान ने कहा कि कारण बताओ नोटिस के जवाब में मैंने स्पष्ट किया था कि उन्हें इस बैठक की सूचना नहीं थी, इसलिए वे उपस्थित नहीं हुए थे, इसलिए यह नोटिस को निरस्त कर दिया जाए। लेकिन प्रतिवादी कलेक्टर ने आज तक इस कारण बताओ नोटिस के बावत कोई कार्यवाही नहीं की है। चौहान ने परिवाद में कहा है कलेक्टर द्वारा नोटिस को ड्रॉप नहीं करके उन्हें जानबूझकर जलील किया जा रहा है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है। एमएल चौहान ने परिवाद में कलेक्टर पर नोटिस को निरस्त करवाने के बदले रिहायशी इलाके में जमीन दिलवाने का दबाव डालने तक का आरोप लगाया है।

चौहान ने कोर्ट में शरण ली है और कोर्ट से निवेदन किया है कि उनके खिलाफ गलत तरीके से हो रही कार्यवाही को निरस्त करवाया जाए।

कलेक्टर से नहीं आया कोई जवाब

इस संबंध में कलेक्टर आनंदी से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा और उन्हें वॉट्स-एप पर मैसेज कर पूरे मामले से अवगत करवाकर उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन खबर लिखने तक उनके तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

कलेक्टर का पक्ष आने पर पाठकों को खबर के अगले चरण में अवगत करवा दिया जाएगा।

Tags: #CivilSuitAgainstUdaipurCollector#RASMLChauhanFiledCivilSuitAgainstCollectorAnandiInCourtUdaipur#RASMLChauhanVSUdaipurCollectorAnandi#UdaipurCollectorAnandi#UdaipurRASMLChauhan#UdaipurRASMLChauhanFiledCivilSuitAgainstCollectorAnandi#UdaipurRASMLChauhanFiledCivilSuitAgainstCollectorAnandiInCourt

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .