AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मॉर्निंग वॉक पर पालतू कुत्ते से परेशान करने वाले को टोका, तो मारा चाकू, तानी पिस्टल

arln-admin by arln-admin
June 18, 2020
Reading Time: 1 min read
attempt to murder case on morning walkers in savina udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सवीना थाना क्षेत्र के तीतरड़ी में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर द्वार के पास मॉर्निंग वॉक पर जा रहे तीतरड़ी पंचायत सचिव व उनके परिचितों ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टोका तो उन्होंने थोड़ी देर बाद साथियों को बुलाकर मॉर्निंग वॉक करने वाले तीतरड़ी पंचायत सचिव व उनके ग्रुप पर हमला कर दिया। हमला भी चाकू, पिस्टल, पत्थर से किया है। इन बदमाशों में पुलिस का भी खौफ नहीं था, क्यों कि सुबह हुई बोलचाल की घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के बाद आरोपियों ने हमले की घटना को अंजाम दिया है।

कहासुनी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किया हमला

बिलिया, तीतरड़ी निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र भंवर सिंह देवड़ा ने सवीना थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है। परिवादी ने बताया कि वह अपने परिचित अभय सिंह, तीतरड़ी पंचायत सचिव लक्ष्मण सिंह सहित अन्य 4-5 परिचितों के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। आज जब वे टहलते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर स्वागत द्वार तक पहुंचे थे, तो एक व्यक्ति अपने कुत्ते को दौड़ा कर गायों और राहगीरों को परेशान कर रहा था। उस व्यक्ति के साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति भी था। परिवादी ने ने उस व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया, तो वह गालीगलोज कर धमकी देते हुए चला गया।

परिवादी ने बताया कि गालीगलोज की घटना की रिपोर्ट सुबह सवीना थाने पर दर्ज करवायी। इसके बाद परिवादी अपने परिचित अभय सिंह व लक्ष्मण सिंह के साथ घर कार से लौट रहे थे। तब आरोपी अपने अन्य साथियों के संग आया, रास्ते में अपनी गाड़ी परिवादी की कार के आगे लगाकर जबरन रोका। परिवादी के परिचित अभय सिंह के चाकू मारा और फिर पिस्टल तानकर कारतूस लोड करने लगे। पिस्टल देखकर परिवादी व उसके परिचित वहां से भागे और वहां लोगों के घर में जाकर अपनी जान बचायी। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। अभय सिंह के गंभीर घायल होने से वह अस्पताल में भर्ती हैं।

Tags: #AttackOnMorningWalkerInUdaipur#UdaipurAttemptToMurderAtMorningWalkTime#UdaipurCrimeNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .