नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,600 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए है, वहीं 380 संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से 1,53,775 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 1,80,331 लोग ठीक हो चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 10,667 नए कोरोना के मामले और 380 मौतें हुईं। देश में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या अब 3 लाख 44 हजार 068 है, जिसमें 1,53,775 केस एक्टिव है। कुल मामलों में से 1,80,331 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं अब तक 9919 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्य
- महाराष्ट्र में 1,10,744 संक्रमित हैं। इनमें 50,554 एक्टिव केस है। 4,128 की मौत हो चुकी है।
- तमिलनाडु में 46504 संक्रमित हैं। इनमें 20681 एक्टिव केस हैं। 479 की मौत हो चुकी है।
- दिल्ली में 42829 संक्रमित हैं। इनमें 25002 एक्टिव केस हैं। 1400 लोगों की मौत हो चुकी है।
- गुजरात में 24104 संक्रमित हैं। इनमें 5926 एक्टिव केस हैं। 1506 की मौत हो चुकी है।
- उत्तरप्रदेश में 14091 संक्रमित हैं। 5064 एक्टिव केस हैं। 417 की मौत हो चुकी है।
- राजस्थान में 13096 संक्रमित हैं। 3000 एक्टिव केस हैं। 302 की मौत हो चुकी है।
- प.बंगाल में 11494 संक्रमित हैं। 5515 एक्टिव केस हैं। 485 की मौत हो चुकी है।
- मध्यप्रदेश में 10935 संक्रमित हैं। 2567 एक्टिव केस हैं। 465 की मौत हो चुकी है।
- हरियाणा में 7722 संक्रमित हैं। 4057 एक्टिव केस हैं। 100 की मौत हो चुकी है।
- कर्नाटका में 7213 संक्रमित हैं। 2982 एक्टिव केस हैं। 88 की मौत हो चुकी है।
- बिहार में 6736 संक्रमित हैं। 2472 एक्टिव केस हैं। 38 की मौत हो चुकी है।


