जयपुर (ARLive news)। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार 9वें दिन भी पेट्रोल और डीजल मंहगा हुआ। सोमवार को प्रतिलीटर पेट्रोल के दाम में 51 पैसे और डीजल के दाम में 58 पैसे का इजाफा हुआ। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल 83.13 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 75.50 रुपये प्रतिलीटर हो गया है। गत 9 दिनों में पेट्रोल में 5 रुपये 33 पैसे प्रतिलीटर और डीजल में 5 रुपये 15 पैसे प्रतिलीटर की वृद्धि हुई है।
इस तरह से बढ़ते हुई कीमतों की मार सिर्फ आमजनता ही नहीं झेल रही है बल्कि सीमावर्ती जिलों के पेट्रोल पम्प तो बंद होने के कगार पर हैं। एक तरफ तेल कंपनियां लागतार कीमतों में बढ़ोत्तरी कर रही है और सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल वैट बढ़ाया था, उसे वापस नहीं लिया। उनका कहना है कि इस तरह से सरकार अपना खजाना नहीं भर पाएगी , बल्कि इससे सरकार की आय बढ़ने के बजाए कम होगी।

