Home

अपने और अपनों के नाम से पौधे लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस: मानसून का पौधरोपण अभियान शुरू

उदयपुर,(ARLive news)। जिला पर्यावरण समिति उदयपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वन अधिकारियों और पौधे रोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने और अपनों के नाम से पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। मेवाड़ जैव विविधता पार्क में पौधे लगाकर अधिकारियों ने इस मानूसन होने वाले पौधरोपण अभियान की भी शुरूआत की।

समिति सदस्य एवं उप वन संरक्षक (उत्तर) सुपोंग शशी ने बताया कि मेवाड़ जैव विविधता पार्क, अम्बेरी में पारस पीपल, मोलश्री, पीपल, लसोड़ा, गुलर, अमलताश आदि वृक्ष प्रजातियों का पौधारोपण किया गया एवं स्थानीय ग्रामवासियों को पौधारोपण एवं वनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता पर तकनीकी जानकारी दी गई। विभाग के सहयोग से विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के कार्य कराये गये।

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक बी.प्रवीण, वन संरक्षक आर.के खैरवा, उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा, प्रोबेशनल अधिकारी रंगा स्वामी, सहायक वन संरक्षक डी.के.तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी  दिलीप कुमार गुर्जर, वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के सदस्यों एवं स्थानीय स्टाफ मौजूद रहे।

सेवानिवृत वन अधिकारियों ने रानी रोड किनारे किया पौधरोपण

पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के लिए नव गठित उदयपुर की ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा यूआईटी के अधीन रानी रोड़ ओपन जिम पार्क के समीप के गोद लिए गए पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई। वन विभाग के एडिशनल पीसीसीएफ बी. प्रवीण, सीसीएफ राजकुमार सिंह, ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष रिटायर्ड वन अधिकारी राहुल भटनागर, इंद्रपालसिंह मथारू, सोहेल मजबूर, पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. सतीश शर्मा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अरूण सोनी, डीएफओ अजय चित्तौड़ा व शशि उपांग सहित कई अधिकारियों व सोसायटी सदस्यों ने पौधरोपण कर इस पार्क के सौंदर्यीकरण की शुरूआत की।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर की ओर से भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जिले भर के स्काउट गाइड संगठन के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के चलते अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए जैव विविधता थीम पर प्रकृति संतुलन, जैव विविधता, प्रकृति संरक्षण, पशु पक्षियों की सेवा, कचरा प्रबंधन एवं उसका निस्तारण, लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जानकारी उनका संरक्षण आदि पर पोस्टर बनाकर जन सामान्य को विषय संदर्भ में जनजागरुक किया।

नेहरू युवा केंद्र उदयपुर की ओर से युवा आवास मे भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य स्टाफ सदस्यों एवं युवाओं ने परिसर में पौधारोपण कर इसके उचित रखरखाव का संकल्प लिया।

arln-admin

Recent Posts

मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने बच्चों को किया रेस्क्यू

बंधक बनाकर वीडियो जारी किया तो मचा हड़कंप मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। मुंबई के पवई इलाके…

2 hours ago

उदयपुर के बैंकों में 101 करोड़ रूपयों को वारिस का इंतजार : 1 नवंबर को लगेगा शिविर

संबंधित व्यक्ति अब कर सकेगा क्लेम : 1 नवंबर को उदयपुर में लगेगा विशेष शिविर…

3 hours ago

घूमर महोत्सव 2025 : सातों संभागों में होगा महोत्सव, कामकाजी महिलाएं और गृहिणियां भी करा सकती है रजिस्ट्रेशन

12 वर्ष से अधिक कोई भी किशोरी, युवती और महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं…

4 hours ago

जीएमसीएच में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 संपन्न

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 आयोजित की…

4 hours ago

उदयपुर देहात भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बनाई अपनी नई टीम उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर…

7 hours ago

एसीबी ने होमगार्ड कंपनी कमांडर को 4 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर की एसआईयू टीम ने आज गुरूवार को…

8 hours ago