Home

चीन की भारत को चेतावनी: अमेरिका-चीन के मामलों से दूर रहे भारत, नहीं तो होंगे बुरे परिणाम

नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। भारत के साथ तनाव और कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका से गतिरोध के बीच चीन फसता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में उसने भारत को खुली चेतावनी दे डाली है। चीन ने भारत से कहा कि वो अमेरिका-चीन के बीच चल रहे कोल्ड वॉर से दूर रहे।

चीनी सरकारी मीडिया में छपे एक लेख के अनुसार चीन ने भारत को नसीहत देते हुए कहा है कि अच्छा होगा अगर भारत, अमेरिका-चीन के मामलों से दूर रहे। चीन ने कहा कि अगर भारत, अमेरिका का साझीदार बनकर उनके खिलाफ कुछ भी करता है, तो कोरोना महामारी के बीच आर्थिक परिणाम बेहद खराब होंगे। इतना ही नहीं चीन ने आगे कहा कि चीन-अमेरिका विवाद में भारत का फायदा कम, नुकसान ज्यादा होगा।

चीन ने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध बेहतर बनाए रखना ही उसका लक्ष्य है, इसलिए आर्थिक सुधार के लिए दोनों देशों के बीच के संबंध को बेहतर बनाए रखें। चीन यही नहीं रूका उसने आगे कहा कि चीन वैसी किसी भी परिस्थिति से बचना चाहता है, जिसमें राजनीतिक कारणों से भारत को आर्थिक दुष्परिणाम भुगतने पड़ें। इसलिए मोदी सरकार को भारत-चीन के बीच के संबंध को लेकर एक सकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से नाता तोड़ते हुए उसपर चीन के प्रति झुकाव रखने और कोरोना वायरस महामारी को लेकर जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया था। राष्ट्रपति ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ में सुधार की जरूरत है। अगर उसमें सुधार होता है और भ्रष्टाचार तथा चीन के झुकाव खत्म होता है तो अमेरिका बहुत गंभीरता से इसमें दोबारा शामिल होने पर विचार करेगा।

न्यूज सोर्स: जीएनएस न्यूज सर्विस

arln-admin

Recent Posts

मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने बच्चों को किया रेस्क्यू

बंधक बनाकर वीडियो जारी किया तो मचा हड़कंप मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। मुंबई के पवई इलाके…

3 hours ago

उदयपुर के बैंकों में 101 करोड़ रूपयों को वारिस का इंतजार : 1 नवंबर को लगेगा शिविर

संबंधित व्यक्ति अब कर सकेगा क्लेम : 1 नवंबर को उदयपुर में लगेगा विशेष शिविर…

4 hours ago

घूमर महोत्सव 2025 : सातों संभागों में होगा महोत्सव, कामकाजी महिलाएं और गृहिणियां भी करा सकती है रजिस्ट्रेशन

12 वर्ष से अधिक कोई भी किशोरी, युवती और महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं…

5 hours ago

जीएमसीएच में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 संपन्न

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 आयोजित की…

5 hours ago

उदयपुर देहात भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बनाई अपनी नई टीम उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर…

8 hours ago

एसीबी ने होमगार्ड कंपनी कमांडर को 4 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर की एसआईयू टीम ने आज गुरूवार को…

9 hours ago