Home

फतहसागर पर अब कल से फिर मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक कर सकेंगे: प्रशासन ने तय किया समय

उदयपुर,(ARLive news)। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है, उनके दिलों और जिंदगी से जुड़े फतहसागर पर वे अब ईवनिंग और मॉर्निंग वॉक के लिए जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने समय और नियम तय कर दिए हैं। 30 मई से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक फतहसागर, राजीव गांधी उद्यान और संजय गांधी उद्यान पर जाने, चलने, टहलने और व्यायाम करने अनुमति रहेगी। प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्ताें का पालन नहीं करने वाले पर कार्यवाही की जाएगी।

यह रहेंगे नियम

  • पार्क आमजन के लिए खुलेंगे, लेकिन वहां ओपन जिम, झूले का उपयोग प्रतिबंधित होगा।
  • मास्क पहनकर जाना अनिवार्य होगा।
  • सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी होगी।
  • किसी भी खास पॉइंट पर 5 या इससे अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होंगे।
  • यहां शराब, गुटखा, तम्बाकू या पान आदि का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।
  • सार्वजनिक स्थान पर थूकना दंडनीय होगा।
  • यहां स्थित उपासना स्थल और मंदिर में जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • मुंबईया बाजार बंद रहेगा।
  • फतहसागर ओवर फ्लो से काला किबाड़ तक तय समय में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक पर आने वालों के वाहनों की पार्किंग ओवर फ्लो के पास और काला किबाड़ के पास पहले की व्यवस्था की तरह होगी।
arln-admin

Recent Posts

विश्व लकवा दिवस: 22 लाख लोग हर साल होते हैं लकवाग्रस्त

पीएमसीएच में हुआ जागरूकता कार्यक्रम : इन्टरवेंशनल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुलाभ वाजपेयी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…

9 hours ago

आसाराम को मिली अंतरिम जमानत: प्राइवेट हॉस्पिटल में हैं भर्ती

जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में आजीवन करावास की सजा भुगत…

9 hours ago

औसत से 12 डिग्री नीचे आया दिन का तापमान

बेमौसम बारिश का असर उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बेमौसम की बारिश, धूप नहीं निकलने और सर्द…

12 hours ago

अर्थ डायग्नोस्टिक्स गुणवत्ता की मिसाल है- क्रिकेटर सुनील गावस्कर

एआर लाइव न्यूज। दिल्ली में आयोजित समारोह में सुप्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अर्थ डायग्नोस्टिक्स…

12 hours ago

उदयपुर में पहली बार पीएमसीएच में सफल प्ल्यूरल क्रायोबायोप्सी

फेफड़ों के रोगियों के लिए उपचार की नई उम्मीद उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज…

1 day ago

डॉ. अजय कुमार यादव NATCON IASO 2025 में सम्मानित

एआर लाइव न्यूज। इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के वार्षिक सम्मेलन NATCON IASO 2025 में…

1 day ago