उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज कोरोना के 236 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 7536 हो गयी है। आज सर्वाधिक केस जयपुर में 32 बढ़े हैं। वहीं आज राजसमंद में कोरोना से पहली मौत हुई है। वहीं जयपुर में 2 लोगों की मौत हुई है।
राजसमंद में आज 11 संक्रमितों के बढ़ने से संख्या 126 हो गयी है। वहीं जयपुर में संक्रमितों की संख्या 1860 और जोधपुर में 1278 तक पहुंच गयी है। संक्रमित प्रवासियों की कुल संख्या आज 2000 से पार 2011 हो गयी है। उदयपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 517 हो गयी है।





