AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उत्तर प्रदेश के औरैया में ट्रक-डीसीएम की टक्कर : 24 प्रवासी मजदूरों की मौत, 36 घायल

arln-admin by arln-admin
May 16, 2020
Reading Time: 1 min read
migrant labour died in road accident in Auraiya Uttar Pradesh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ट्रक में बैठे थे 50 से अधिक प्रवासी मजदूर

औरैया,(ARLive news)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार आज तड़के एक डीसीएम और ट्रक की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस सर्किल ऑफिसर (डीएसपी) सुरेन्द्रनाथ यादव ने कहा, “यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के मेहौली की है। यहां पर एक ट्रक अलवर राजस्थान से चलकर पटना जा रहा था। इसमें झारखण्ड, भदोही, कुशीनगर, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 50 से अधिक प्रवासी मजदूर पुट्टी लदे ट्रक के ऊपर बैठे थे।” वहीं डीसीएम (मिनी ट्रक) में भी प्रवासी श्रमिक बैठे थे।

डीएसपी ने बताया कि “औरैया कोतवाली की सीमा के पास पीछे से आ रहे डीसीएम ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस कारण दोनों गाड़िया अनियंत्रित होकर पलट गइ, जिससे पुट्टी की बोरियों के नीचे दबने और फंसने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 36 लोग घायल हैं। इसमें 21 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा। बाकी 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है। 6 लोग बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें गेस्ट हाउस में रोका गया है। मामले की जांच चल रही है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रत्येक मृतक परिवार को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।

Tags: #AuraiyaRoadAccident#AuraiyaUttarPradeshRoadAccident#MigrantsDiedInAuraiyaRoadAccident#MigrantsDiedInRoadAccidentInAuraiyaUP

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .