AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गरीबों के 50 टन गेहूं खुर्द-बुर्द करने की थी मंशा : एसओजी ने पकड़ा, गोदाम के बाहर मिले सरकारी गेहूं से भरे ट्रक

arln-admin by arln-admin
May 12, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur sog seized 50 tons wheat of government in amarpura village


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के जरूरमंदों तक पहुंचाया जाने वाले गेहूं के करीब 50 टन की मात्रा में खुद-बुर्द करने की मंशा पर राजस्थान पुलिस की उदयपुर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने पानी फेर दिया है। एसओजी की टीम ने जिले के सराड़ा ब्लॉक में अमरपुरा गांव में ट्रांसपोर्टर के गोदाम के बाहर खड़े दो ट्रक और एक पिकअप को पकड़ा है। इस ट्रक में जरूरमंदों को जाने वाला 50 टन गेहूं भरा था। पड़ताल में आया कि यह दो दिन से यही खड़े थे, जबकि इन्हें सेंटर्स पर सप्लाई अब तक कर देनी चाहिए थी।

एसओजी एडिएसपी हिम्मत सिंह देवल ने बताया कि अमरपुरा गांव में एक निजी गोदाम के बाहर सरकारी गेहूं के कट्टों से भरे ट्रकों के खड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। गोदाम में देखा तो काफी गेहूं भरा हुआ था और ट्रकों में सरकारी गेहूं था। ट्रकों के चालान-बिल्टी चेक की तो जानकारी मिली कि ट्रकों के गेहूं की सेंटर्स तक सप्लायी कल तक हो जानी थी। लेकिन ट्रक दो दिन से यहीं खड़े थे। सूचना पर सराड़ा ब्लॉक की रसद की प्रवर्तन अधिकारी पिंकी भाटी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि गोदाम में भरा गेहूं तो सरकारी नहीं है, क्यों कि वह सभी खुले कट्टे थे और उन पर सिलाई भी सरकारी नहीं थी। हालां कि उन्होंने ट्रकों में भरे कट्टों के सरकारी होने की पुष्टि की।

एडिएसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि इन ट्रकों में भरे गेहूं को खुद-बुर्द करने की नियत थी। ट्रक जिस गोदाम के बाहर खड़े थे, वह  ट्रांसपोर्टर अमरपुरा निवासी दलीचंद पटेल का है। ऐसे में दलीचंद पटेल पर सरकार के माल के खयानत करने के प्रयास का आरोप है। ऐसे में उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा। इसके अलावा तफ्तीश में ट्रक चालक सहित अन्य भी आरोपी बनेंगे।

Tags: #UdaipurCrimeNews#UdaipurSOG#UdaipurSOGSeizedWheatTruck#UdaipurUpdate#UdaipurUpdateOnARLiveNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .