AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दुनिया के 187 देशों में 41 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 2 लाख 84,640 लोगों की मौत

arln-admin by arln-admin
May 12, 2020
Reading Time: 1 min read
corona virus in world


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली,(ARLive news)। चीन से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस का प्रकोप दुनिया के 187 देशों एवं क्षेत्रों में फैल चुका है। कोरोना से विश्व स्तर पर संक्रमितों और मृतकों की तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख को पार कर चुका है। कोरोना से अब तक 41 लाख 66095 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 2 लाख 84,640 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत भी 50 हजार से अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 13वें स्थान पर है। भारत में मंगलवार शाम तक 71348 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2310 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 23033 लोग पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 13 लाख 47,151 हो गयी, वहीं 80,378 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 30,739 लोगों की मौत हुई है और अब तक 2 लाख 19,814 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 2 लाख 27,436 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 26,744 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी हालात काफी खराब है, फ्रांस में अब तक 1 लाख 77,547 लोग संक्रमित हुए हैं और 26643 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1 लाख 69575 लोग संक्रमित हुए हैं और 7417 लोगों की मौत हुई है।

चीन में अब तक 82,919 लोग संक्रमित

इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 82,919 लोग संक्रमित हुए हैं और 4633 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

इसके अलावा ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2 लाख 23060 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 32065 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है और कोरोना से अब तक 1 लाख 38657 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 3786 लोगों की मौत हो चुकी है।

खाड़ी देश ईरान में 109286 लोग संक्रमित

कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1 लाख 9286 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6685 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। अन्य देशों की भांति रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है। रूस में अब तक 2 लाख 21344 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 2009 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हुई है।

लातिन अमेरिकी देश ब्राजील में 11519, बेल्जियम में 8707, नीदरलैंड में 5456, कनाडा में 4906, स्वीडन में 3256, मेक्सिको में 3573, स्विट्जरलैंड में 1837, आयरलैंड में 1458 और पुर्तगाल में 1144 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान 1476 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 30941 हो गयी है जबकि 667 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #CoronaInAmerica#CoronaInIndia#CoronaInWorld#CoronaVirusInWorld#Covid19WorldUpdate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .