उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर में 58 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब पूरे शहर में कर्फ्यू की संभावना बढ़ गयी है। क्यों कि अब तक कोरोना संक्रमित शहर के 7 से 8 क्षेत्रों में मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार आज नेहरूबाजार के मीनापाड़ा, हरिदासजी की मगरी, नीमच माता स्कीम में एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के साथ ही सर्वाधिक कांजी का हाटा में कानोड़ की हवेली, वड़ी और कांजी का हाटा में 55 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
इससे पहले सबसिटी सेंटर, न्यू भूपालपुरा, देबारी, सवीना, सवीना के जोगी तालाब में कोरोना संक्रमितों मिलने सेकर्फ्यू पहले से ही लगा हुआ है। कुल संक्रमितों की संख्या 80 हो चुकी है। इन सब को देखें तो उदयपुर शहर का काफी हिस्सा कवर हो जाता है। ऐसे में नए संक्रमित मिलने के बाद करीब-करीब पूरे शहर में ही कर्फ्यू जैसे हालात होने की संभावना है।


