उदयपुर,(ARLive news)। सूरजपोल थाना क्षेत के हेलावाड़ी में कांजी के हाटा में होमगार्ड के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अगले दिन आज गुरूवार को प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही सामने आयी। यहां कर्फ्यूग्रस्त इलाके में लोगों को स्क्रीनिंग के लिए क्षेत्र की डिस्पेंसरी में बुलाया गया। स्थिति यह हो गयी कि वहां काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गयी और कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। लोग लंबी लाइन में एक-दूसरे से सटे खड़े रहे, लेकिन न ता पुलिस ने ध्यान दिया, न मेडिकल और प्रशासन की टीम ने। सवाल है कि ऐसे तो कोरोना की जंग उदयपुर कैसे जीत पाएगा..?




