AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर से 1186 श्रमिक मुजफ्फरपुर बिहार के लिए ट्रेन से हुए रवाना

बुधवार को हाजीपुर बिहार के लिए रेल होगी रवाना

arln-admin by arln-admin
May 5, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur Migrants worker go by train to mujaffarpur bihar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर फंसे 1186 श्रमिक मंगलवार शाम 6.10 बजे बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए। श्रमिक-कामगारों के लिए राजस्थान के उदयपुर से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया गया था। प्रशासन बसों के जरिए जिले में अलग-अलग जगहों से श्रमिक कामगारों को रेलवे स्टेशन तक लेकर आया और इनको ट्रेन में बैठाया गया। ट्रेन में बैठने से पहले सभी मजदूरों को 670 रूपए किराए के वापस किए, जो इनसे ट्रेन से जाने के लिए हुए रजिस्ट्रेषन के समय दो दिन पहले लिए गए थे।

इस मौके पर कलेक्टर आनंदी, एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई सहित सभी अधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। कलेक्टर आनंदी ने बताया कि दूसरे राज्यों के श्रमिक जो यहां काम करने आए थे, उनहोंने अपने राज्य वापसी के लिए राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवाया था। उन लोगों से बात कर आज 1186 लोगों केा पूरी प्रक्रिया के तहत मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन से भेजा है। ऐसा नहीं है कि कोई भी रेलवे स्टेशन आकर अपने गांव जा सकता है।

जिसने रजिस्ट्रशन करवाया है। उसे पूरी प्रक्रिया के तहत ही भेजा जा रहा है। हर दिन एक ट्रेन जाएगी। कल बिहार के हाजीपुर के लिए ट्रेन रवाना होगी। बिहार और उत्तर प्रदेश के ही करीब पांच-पांच हजार श्रमिक-कामगारों ने जाने के लिए आवेदन किया हुआ है। इन्हें भेजने के लिए अभी नियमित ट्रेन की व्यवस्था रहेगी। सभी को उनकी ट्रेन के समय के अनुसार तैयार रहने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के समय सूचित किया जा रहा है।

वहां होम क्वेरंटाइन होंगे श्रमिक-कामगार

प्रशासन ने बताया कि श्रमिकों को ब्रीफ किया गया है कि उन्हें वहां होम क्वेरंटाइन किया जाएगा। वहां पहुंचने के बाद बिहार प्रशासन इन श्रमिक-कामगारों को बसों के जरिए इनके जिलों तक पहुंचाएगा। इनका बाकायदा रजिस्ट्रेशन होगा और ये क्वेरंटाइन किए जाएंगे। यहां से रवाना होने से पहले उदयपुर प्रशासन ने सभी श्रमिक-कामगारों को पीने के पानी की बोटल, खाना दिया।

Tags: #CoronaLockdownMigrantsWorkerReturnMujaffarpurBiharByTrain#CoronaNewsUdaipur#UdaipurCoronaLockdownMigrantWorker#UdaipurMigrantsWorkerReturnMujaffarourBihar#UdaipurMigrantsWorkerReturnMujaffarourBiharBySpecialTrain

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .