जयपुर,(ARLive news)। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के साथ ही मृतकों का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में मंगलवार को 12 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें कोटा में 3, जोधपुर में 3 और जयपुर में 6 लोगों की मौत हुई है। इससे राज्य में मृतकों की संख्या 89 हो गयी है। कोरोना के पिछले 2 महीनों में एक दिन में 12 लोगों की मौत अब तक की सर्वाधिक है।
जोधपुर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जोधपुर में 41 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं जयपुर में 25 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में आज कुल 97 संक्रमितों की पुष्टि की गयी है, इससे प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3158 हो गया है। वहीं राज्य में 1525 लोग ठीक हो चुके हैं और 1120 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित

