AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर : कोरोना संक्रमित व्यापारी की मौत पर अंतिम यात्रा में परिवार के चार कंधे भी नसीब न हुए

arln-admin by arln-admin
April 30, 2020
Reading Time: 1 min read
nimbahera-corona-patient-died-in-udaipur-mb-hospital family cant come in funeral


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सांचोर में रहने वाले भाई ने पीपीई किट पहन दी अंतिम विदाई

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती निम्बाहेड़ा के पहले कोरोना संक्रमित 42 वर्षीय व्यापारी की बुधवार को मौत हो गयी। कोरोना का कहर ऐसा कि व्यापारी का अंतिम संस्कार उसके जन्म स्थली पर भी नहीं हो सका। उसे अंतिम विदाई देने न पत्नी आ सकी, न बच्चे, न ही घर के बुजुर्ग।

corona in udaipur 1 dieजानकारी के अनुसार व्यापारी निम्बाहेड़ा में पहले कोरोना संक्रमित थे। इसके बाद उनके परिवार के सभी सदस्य सहित कॉन्टेक्ट लिस्ट के करीब 19 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में सभी लोग उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल के कोरोना आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गए थे। व्यापारी की तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। ऐसे में परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ नहीं थे। व्यापारी का एक भाई सांचोर में रहता है, ऐसे में वह संक्रमित होने से बच गया था।

व्यापारी की रात को करीब 3 बजे मौत हो गयी। डॉक्टर्स ने शव को पैक कर मोरचरी में रखवा दिया था। सूचना पर सुबह व्यापारी का छोटा भाई सांचोर से उदयपुर आ गया। परिवार के अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित हैं, ऐसे में सभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं और कोई भी व्यापारी के अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सका। पुलिस और डॉक्टर्स ने व्यापारी के भाई को पीपीई पहनाई। पीपीई किट पहने हुए ही भाई पुलिस के सहयोग से शव को गाड़ी से अशोक नगर मोक्षधाम लेकर पहुंचा। अंतिम संस्कार की क्रियाएं नहीं हो सकती थीं तो वहां गैस शवदाह गृह में शव का अंतिम संस्कार हुआ।

Tags: #CoronaDeathInUdaipur#CoronaDeathTollChittodgarh#CoronaNewsUdaipur#CoronaPositiveDeathInNimbahera#CoronaPositiveInChittodgarh#CoronaPositiveInUdaipur#UdaipurCoronaNews#UdaipurCoronaPatientDieInMBHospital

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .